
लखनऊः आज कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर आज कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर पूरे देश में मार्च कर रही है। वहीं आज सुबह पार्टी कार्यालय में सोनिया गांधी ने पार्टी का ध्वज फहराया।
यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में फहराया झंडा
सीएए, एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस आज देश में प्रदर्शन कर रही है। इस के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौजूद हैं। लखनऊ में प्रियंका विरोध मार्च में शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए आज बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता यूपी के कई जिलों से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारे भी लगाए।
यह भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज: झूठा वादा कर देश को बर्बाद कर रही है बीजेपी
इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता, जितिन प्रसाद, राजबब्बर, सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, नसीब पठान और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, लल्लू भी मौजूद रहें। इस मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी कई गई। बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग पार्टी की भविष्य की रणनीतियों और चुनौतियों पर भी चर्चा कर सकती हैं।
Published : 28 December 2019, 1:28 PM IST
Topics : Congress Congress foundation day congress party Lucknow Priyanka Gandhi Vadra कांग्रेस पार्टी कांग्रेस महासचिव कांग्रेस स्थापना दिवस प्रियंका वाड्रा लखनऊ