हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये लगभग चार महीने का वक्त रह गया है और हर पार्टी और नेता चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची हैं।

यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी का यह यूपी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वह यहां पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकती हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी लखनऊ से रायबरेली के दौरे पर भी जा सकती है।
Published : 9 September 2021, 4:54 PM IST
No related posts found.