हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस आज 136वां स्थापना दिवस मना रही है। सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज 135 साल की हो गई है। इस खास मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है।
आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं।
जय हिंद!#CongressFoundationDay pic.twitter.com/LCJvcABYh1
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2020
ट्वीटर अकांउट पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!
पार्टी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर रवाना हो गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी एक छोटी निजी यात्रा पर विदेश गए हैं और कुछ दिनों में लौटेंगे।
बता दें कि देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। दरअसल इसकी स्थापना स्कॉटलैंड के रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने की थी।
Published : 28 December 2020, 11:19 AM IST
No related posts found.