Congress Foundation Day: कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 138वां स्थापना दिवस, मुख्यालय में ध्वजारोहण, शाम को पार्टी अध्यक्ष का संबोधन

नई दिल्ली स्थिति कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में बुधवार सुबह हर्षोल्लास के साथ पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 December 2022, 11:29 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर बुधवार सुबह दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी जुटे और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस खास मौके पर आज शाम को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांगेस स्थापना दिवस पर एक रैली को संबोधित करेंगे। 

कांग्रेस मुख्यालय में 138वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी समेत कई पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। 

 

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 4.30 बजे सौमेया चूनाभट्टी ग्राउंड में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसमूह को सम्बोधित करेंगे।

इसके साथ ही देश भर में कांग्रेस पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर कांग्रेस स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी कार्यालयों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

Published : 
  • 28 December 2022, 11:29 AM IST

Related News

No related posts found.