कांग्रेस प्रमुख खरगे ने एशिया कप जीतने के लिए महिला जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप 2023 चैम्पियन  बनने पर बधाई दी और कहा, ‘‘हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’

Updated : 12 June 2023, 9:48 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप 2023 चैम्पियन  बनने पर बधाई दी और कहा, ‘‘हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’

भारत ने रविवार को जापान के काकामिगाहारा में चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता।

खरगे ने कहा, ‘‘भारत इतिहास बनाता है! हमारी महिला जूनियर हॉकी टीम को पहली बार एशिया कप खिताब जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें इस शानदार उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस जीत को ‘‘शानदार और ऐतिहासिक’’ बताया।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रचा है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। देश को आप सभी पर बेहद गर्व है।’’

 

Published : 
  • 12 June 2023, 9:48 AM IST

Related News

No related posts found.