अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधकः श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में काग्रेस को सबसे बड़ी बाधक पार्टी करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लिये बिना उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें और क्या बोले श्रीकांत

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 November 2018, 3:56 PM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधक है।

शर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा “एक ओर वे मंदिर जाते हैं, महाकाल के दर्शन के लिये जाते हैं, दूसरी ओर वे मंदिर निर्माण पर स्पष्ट राय नहीं देते हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये अपनी नीति को स्पष्ट करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: जहां पर रामलला विराजमान हैं वहीं पर श्रीराम की जन्म भूमिः CM योगी

उन्होंने कहा “ कांग्रेस अध्यक्ष का मंदिर जाना केवल वोट पाने के लिए की गई कवायद है। करीब 500 साल पहले विदेशी आतताई हमारे देश में आए। उन्होंने हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया था। भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। ”  (वार्ता)

Published : 
  • 10 November 2018, 3:56 PM IST

No related posts found.