
नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 वर्षीय निहारिका बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह इन्वर्टिस विश्वविद्यालय कैम्पस नर्मदा छात्रावास में रहती थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार छात्रा ने सोमवार को छात्रावास में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या की।
चैनपुर के थाना प्रभारी संजय सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निहारिका (19) बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और विश्वविद्यालय परिसर स्थित नर्मदा छात्रावास में रहती थी।
उन्होंने कहा कि सोमवार दोपहर उसने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
तोमर ने बताया कि छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। छात्रा के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 2 December 2024, 3:41 PM IST
Topics : bareilly Commits Suicide Invertis University Student इन्वर्टिस विश्वविद्यालय खुदकुशी छात्रावास बरेली