हिंदी
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक कॉलेज शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों ने भी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
इस सिलसिले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिक्षक अशोक ढोले को कथित तौर पर कक्षा में कुछ टिप्पणियां करते हुए देखा जा सकता है।
शहर के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ने कहा कि संबंधित शिक्षक को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश सोमन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि एक छात्र ने कक्षा के दौरान यह वीडियो बनाया था।
डॉ. ऋषिकेश सोमन ने कहा, ‘‘बाद में, एक संगठन के कुछ सदस्य वीडियो के साथ हमारे पास आए और कार्रवाई की मांग की। हमने उसे निलंबित कर दिया है और यह एक सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज है, इसलिए जांच शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।’’
डेक्कन जिमखाना थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वी वी हसब्निस ने कहा कि अशोक ढोले को भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Published : 3 August 2023, 8:09 PM IST
Topics : अपमानजनक आरोप कॉलेज शिक्षक गिरफ्तार टिप्पणी पुणे पुलिस महाराष्ट्र हिंदू देवी
No related posts found.