देश की लंबी तटरेखा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तटरक्षक बल: महानिदेशक

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक वी.एस पठानिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश रणनीतिक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित है और समुद्री बल उसकी लंबी तटरेखा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 January 2023, 12:52 PM IST
google-preferred

कोलकाता: भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक वी.एस पठानिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश रणनीतिक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित है और समुद्री बल उसकी लंबी तटरेखा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

पठानिया ने कहा कि तटरक्षक, हिंद महासागर क्षेत्र में देश के संप्रभु समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

तटरक्षक के बेड़े में आईसीजीएस कमला देवी को शामिल करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत रणनीतिक रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में स्थित है और तटरक्षक बल देश की लंबी तटरेखा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि जलपोत कमला देवी के तटरक्षक के बेड़े में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा क्षमताएं, विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र में और बढ़ेंगी।

पठानिया ने कहा कि तटरक्षक के पहले जलपोत का निर्माण यहां रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम जीआरएसई ने किया था और अत्याधुनिक त्वरित गश्ती जहाज कमला देवी भारतीय तट रक्षक के लिए जीआरएसई द्वारा निर्मित सबसे नया जलपोत है।

Published : 
  • 12 January 2023, 12:52 PM IST

Related News

No related posts found.