हिंदी
मेरठः दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक में शामिल होने के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ के दौरे पर हैं। खरखोंदा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र पर किसानों से बातचीत भी की। इसके बाद उन्होंने शेरगढ़ी मलिन बस्तियों का पैदल ही निरीक्षण किया। फिर योगी ने लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने मरीजों से मुलाकात भी की।

अधिकारियों और डॉक्टरों से मेडिकल कॉलेज का हाल पूछा। वहीं दूसरी तरफ योगी कानून व्यवस्था पर मंथन करेंगे। दौरे के बाद योगी ने औघड़नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे।
Published : 9 May 2017, 10:59 AM IST
Topics : कॉलेज डॉक्टर्स मेडिकल कॉलेज मेरठ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
No related posts found.