
महराजगंज: दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार जिले में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़क तेवरों को देख जिले के अधिकारी सहम उठे।
भरे मंच पर हजारों की भीड़ के बीच जैसे ही सीएम ने डीएम से पूछा.. टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है क्या? य़दि हां तो आज यहां क्यों नही कैम्प लगा? इस पर डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने जवाब दिया कि जिले में टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है लेकिन इस सवाल पर वे कोई जवाब नही दे पाये कि आज मेरे दौरे के दिन क्यों नही कैंप लगा?
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या सीएम जिले के अफसरों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही हैं?
Published : 4 March 2019, 5:24 PM IST