हिंदी
इंदौर: इंदौर के जिलाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक ने कथित तौर पर गबन कर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम पत्नी के बैंक खाते में भेज दी। इस गड़बड़ के खुलासे के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी. ने संवाददाताओं को बताया, 'हमें पता चला है कि लेखा शाखा के लिपिक मिलाप चौहान ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान अलग-अलग सरकारी मदों वाली एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपनी पत्नी के खाते में पहुंचाई है। क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि गबन के मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति बनाई गई है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर चौहान के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
इलैयाराजा ने कहा कि गबन की राशि भी उससे वसूल की जाएगी।
Published : 20 March 2023, 5:38 PM IST
No related posts found.