छठ पूजा पर्व के मद्देनजर की घाटो की साफ सफाई

शुक्रवार को सिसवा विकासखंड में छठ घाट पर साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। पढ़ें डाइनामाइट पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 November 2019, 5:03 PM IST

मुगलसराय:  लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर सभी जगहों पर  चहल-पहल दिखने लगी है। शुक्रवार को सिसवा विकासखंड के ग्राम बरवाकला में ग्राम प्रधान शकराचार्य पटेल के नेतृत्व पर सभी छठ घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। घाटों के किनारे बांस-बल्ली लगाकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई हैं। उन्होने ग्रमीणों से कहा कि साफ सफाई से शरीर नहीं आत्मा भी स्वच्छ रहती हैं। प्रधान ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2019: लोक आस्था का महापर्व छठ 

इस दौरान सफाई अभियान में,आदित्य पटेल,सुजीत पाठक, नन्हे तिवारी, शेषमणि पटेल, विजय शर्मा, रामदरश,रामकेवल,नथुनी भगत,सन्तोष,अंगद,रामप्रसाद, भीगीरथी,शम्भु गौड़,मनोज टेल,अनिल,राणाप्रताप,राजेश पटेल, अशोक पटेल, रामसेवक,तूफानी,बलवंत,विरबल, वर्मा तिवारी, अरविंद चौबे, केशवानंद तिवारी, बबलू शर्मा, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
 

Published : 
  • 1 November 2019, 5:03 PM IST