हिंदी
नई दिल्लीः क्लैट के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिये गये हैं। उम्मीदवार सीएलएलयू के क्लैट परीक्षा पोर्ट्ल, consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक से क्लैट 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि, उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जाने हैं। सीएनएलयू ने क्लैट एडमिट कार्ड 2021 में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या की स्थिति में स्टूडेंट्स मदद के लिए फोन नंबर 080-47162020 पर फोन कर सकता है या फिर ऑफिशियल ईमेल आईडी - clat@consortiumofnlus.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
क्लैट 2021 का आयोजन 23 जुलाई को किया जा रहा है। लॉ के यूजी और पीजी दोनों कोर्सेज़ के लिए यह परीक्षा 23 जुलाई 2021 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आपके एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट कोड की जानकारी के साथ-साथ कोविड-19 के दिशानिर्देश एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे।
Published : 14 July 2021, 6:00 PM IST
Topics : Admit Card 2021 CLAT कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट क्लैट सीएनएलयू
No related posts found.