हिंदी
कपूरथला: पंजाब के कपूरथला में मॉडर्न जेल में बृहस्पतिवार को कैदियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक कैदी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य कैदी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक राजपाल सिंह संधू ने कहा कि सिमरनजीत ने अमृतसर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि घायल हुए तीन कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक संधू ने कहा कि दोनों समूह किसी पुरानी दुश्मनी को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, घायल कैदियों ने स्थानीय सिविल अस्पताल में मीडियाकर्मियों को बताया कि वे सुबह अपने बैरक में सो रहे थे कि तभी अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की छड़ों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
Published : 14 July 2023, 8:27 AM IST
No related posts found.