Farmer’s Tractor March: गणतंत्र दिवस पर भिड़े किसान और जवान, पुलिस ने भांजी लाठियां, जगह-जगह झड़प, हालात तनावपूर्ण

आखिरकार गणतंत्र दिवस के मौके पर वहीं हुआ, जिसकी आशंका थी। कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसानों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर भिड़ंत हो गयी है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 January 2021, 12:34 PM IST

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस  के मौके पर किसानों का आदोलन बेकाबू हो गया है। दिल्ली में प्रवेश की जिद पर अड़े किसानों के साथ कई जगहों पर पुलिस की तीखी झड़प देखने को मिल रही है। पुलिस ने कई स्थानों पर किसानों पर लाठियां भांजी थी। दिल्ली के मुबरका चौक पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। जगह-जगह से किसानों और जवानों के बीच झड़प की खबरें आ रही है। हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। फिलहाल किसान कई स्थानों से दिल्ली में घुस रहे हैं। 

यह भी पढें: Farmer's Tractor Rally LIVE: दिल्ली बॉर्डर पर भारी बवाल, किसानों ने उखाड़े बैरिकेड्स, तोड़फोड़-हाथापाई, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

कुछ किसानों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस के साथ बातचीत में निर्धारित रूट को छोड़कर अन्य सड़कों से दिल्ली में आने की कोशिश की। किसानों  दिल्ली पुलिस के तय रूट का उल्लंघन करते हुए बाहरी रिंग रोड से होते हुए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक रही है।

यह भी पढें: Kisan Andolan News Live: जिसकी आशंका थी वही हुआ, देखिये बवाल का वीडियो, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग 

इससे पहले कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जगह-जगह झड़प, धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ।अब कुछ किसानों को यहां तक कहना है कि वे संसद भवन और लाल किला भी जाएंगे। इससे पहले सिंघु बॉर्डर के साथ टीकरी और यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने तय समय से पहले ट्रैक्टर परेड शुरू कर दी है

नांगलोई से किसान बैरिकेड को तोड़कर पंजाबी बाग की तरह यानी रिंग रोड की तरफ बढ़ गए हैं। स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई है। पुलिस से किसान काबू नहीं हो रहे हैं। किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुराने डीएम नेट को भी दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने खोलने को कहा गया है।

दिल्ली पुलिस ने तय शर्तों के अनुरूप गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने के बाद ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी, लेकिन किसानों के अलग अलग जत्थे ने मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में घुसने की कोशिश शुरू कर दी। 

पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश कर रहे किसानों को सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर रोकने और समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस कर्मियों से झड़प करते हुए किसान दिल्ली में घुसते चले गए। कई जगह पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट की गई। मुकरबा चौक पर सबसे अधिक उत्पात मचाया गया।  

Published : 
  • 26 January 2021, 12:34 PM IST

No related posts found.