हिंदी
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मूंदी थाना क्षेत्र के सिंगाजी पावर प्लांट में तैनात अनुज सिंह भदौरिया ने शुक्रवार रात अपने आवास पर अपनी जान दे दी।
एसपी ने कहा कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
Published : 26 February 2023, 10:52 AM IST
No related posts found.