हिंदी
नई दिल्लीः CISCE बोर्ड ने आज ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2021 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
आईसीएसई और आईएससी परिणाम 2021 दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। CISCE ने शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी थी।
ICSE में 99.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं, ISC का पास पर्सेंटेज 99.76 फीसदी है। ICSE के परिणामों के मुताबिक छात्र और छात्राओं, दोनों का पास परसेंटेज 99.98 फीसदी रहा है। वहीं, ISC में छात्रों का पास परसेंटेज 99.86 फीसदी और छात्राओं का पास परसेंटेज 99.66 फीसदी रहा है।
Published : 24 July 2021, 5:10 PM IST
No related posts found.
No related posts found.