CISCE 10th, 12th Result 2024 Declared: CISCE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। पढ़िए डाइनामााइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2024, 12:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने CISCE 10वीं (ICSE) और 12वीं ISC बोर्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। रिजल्ट जारी किए जाने की जानकारी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुएल की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी गई थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ICSE 10वीं में कुल 2,43,617 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें 1,30,506 लड़के थे और 1,13,111 लड़कियां थीं। परीक्षा में 53.57% लड़के पास हुए हैं तो वहीं 46.43% लड़कियां पास हुई हैं। इस साल लड़िकयों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले काफी कम रहा हैं।

इसके अलावा ISC 12वीं की परीक्षा में कुल 99,901 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 52,765 लड़के थे इनमें से 52.82 % लड़के पास हुए हैं। 47,136 लड़कियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 47.18 % लड़कियां पास हुई हैं।

ऐसे करे छात्र अपना रिजल्ट चेक

जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट https://cisce.org  या results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा।

इन स्पेस को करें फॉलो

•CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।

•होमपेज पर आईसीएसई या आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 के लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।

•अब यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

•आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

•आगे के लिए ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

Published :