हिंदी
नई दिल्ली: आज भारत के विभिन्न हिस्सों में पूरे उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के लिए गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइक से सजाय गया है। आज के दिन पूरा बाज़ार और हर सड़क क्रिसमस और लाइटों से जगमगा उठती है।

हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस बार का क्रिसमस कुछ फीका रह सकती है। प्रशासन ने ईसाई धर्म के लोगों के अपील की है कि वे सोशल डिस्टेशिन का पालन करते हुए प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लें।

क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही लोग जमकर जश्न मना रहे हैं और एद दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। विशेष रूप से यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोग मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था।

वहीं कोरोना संकट के बीच दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गोवा समेत देश के हर राज्य में क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली समेत हर शहर के चर्च को सजाया गया है। देश के सभी राज्यों और शहरों में क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है।
Published : 25 December 2020, 11:06 AM IST
No related posts found.