हिंदी
महराजगंज: नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह का तबादला जनपद के ही नगर पंचायत निचलौल में कर दिया गया है। इनको अब नगर पंचायत निचलौल में पूरा समय देना होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत चौक में अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात दिनेश कुमार सिंह को नगर पंचायत निचलौल का भी अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ था।
शासन के आदेश पर उनको नगर पंचायत चौक से हटाकर नगर पंचायत निचलौल का ईओ बनाया गया है। इनके जगह नगर पंचायत चौक में पीओ डूडा नवीन प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Published : 20 January 2024, 7:43 PM IST
Topics : अधिशासी अधिकारी चौक तबादला नगर पंचायत नम आंखों निचलौल महराजगंज विदाई सभासदों
No related posts found.