हिंदी
लद्दाखः भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीन के एक सैनिक को पकड़ा है।
ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। शुक्रवार सुबह चीनी सैनिक एलएसी के इस पार आ गया था। जिसे भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया है।
भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। भारतीय सेना ने कहा है कि पीएलए के साथ निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।
Published : 9 January 2021, 3:35 PM IST
Topics : चीन भारतीय सीमा लद्दाख
No related posts found.