हिंदी
नयी दिल्ली: हिंद महासागर में चीन से बढ़ती चुनौतियों के बीच भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक मिशन को अंजाम दिया, जिसके तहत दो विमान वाहक, कई युद्धपोत, पनडुब्बियों और 35 से अधिक अग्रिम पंक्ति के विमानों ने हिस्सा लिया।
नौसेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत इस अभ्यास के केंद्रबिंदु थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, 'अभ्यास हिंद महासागर और उससे आगे समुद्री सुरक्षा व शक्ति-प्रक्षेपण को बढ़ाने की भारतीय नौसेना की कोशिशों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।'
अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास हाल ही में आयोजित किया गया।
Published : 10 June 2023, 3:54 PM IST
No related posts found.