हिंदी
बीजिंग: चीन के तांगशान नामक शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ आदमियों को महिलाओं पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।
इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।चीन से इस वीडियो के सामने आते ही देश में लैंगिक हिंसा का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है।
यह सब कुछ तब शुरू हुआ, जब यहां के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स ने एक लड़की के पीछे अपना हाथ रखा और लड़की ने तुरंत उसे दूर धकेल दिया।इसके बाद दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई। इस दौरान लड़की के जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला जारी रहा। इधर कुछ और आदमियों ने मिलकर लड़की के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट में आए लोगों के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।वीडियो के वायरल होते ही यह चीन के माइक्रोब्लाॅगिंग साइट वीबो पर सबसे अधिक चर्चित विषयों की सूची में शीर्ष छठे पायदान पर आ पहुंचा।
हमले का शिकार हुईं दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है, जबकि दो और लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।उत्तरी हेबेई प्रांत के तांगशान में पुलिस ने कहा है कि उन्होंने इस हिंसक हमले के संबंध में नौ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)
Published : 12 June 2022, 11:59 AM IST
Topics : चीन तांगशान नौ गिरफ्तार महिलाओं रेस्टोरेंट हमला
No related posts found.