हिंदी
नयी दिल्ली: साहित्य अकादमी ने वर्ष 2023 के बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। हिंदी में बाल साहित्य पुरस्कार के लिए सूर्यनाथ सिंह की पुस्तक ‘कौतुक ऐप’ का चयन किया गया है।
मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी, जबकि कश्मीरी भाषा में इस वर्ष बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया है।
साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादमी के कार्यकारी मंडल ने शुक्रवार को बाल साहित्य पुरस्कार 2023 की घोषणा की, जिसमें 22 बाल साहित्यकारों के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 अनुमोदित किए गए।
पुरस्कार की घोषणा के बाद सूर्यनाथ सिंह डाइनामाइट न्यूज़ से कहा, “कौतुक ऐप’ किताब किशोरों का मजोरंजन करने के साथ-साथ उनमें तकनीकी और वैज्ञानिक बुद्धिमत्ता को विकसित करती है।”
बाल साहित्य पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
अंग्रेजी में बाल साहित्य के लिए सुधा मूर्ति की पुस्तक ‘ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज’, पंजाबी के लिए गुरमीत कड़िआलवी की पुस्तक ‘सची दी कहानी’ और उर्दू के लिए स्व. मतीन अचालपुरी की पुस्तक ‘ममता की डोर’ को चुना गया है।
Published : 23 June 2023, 6:56 PM IST
Topics : Children s Literature Award Sahitya Akademi Suryanath Singh घोषणा बाल साहित्य पुरस्कार साहित्य अकादमी सूर्यनाथ सिंह
No related posts found.