हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर केजरीवाल सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे न केवल पढाई में बल्कि उसके साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल हैं।
सिसोदिया ने यहाँ शुक्रवार को शकरपुर और पश्चिम विनोद नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालयों में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए| इस मौके बच्चों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि “हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आज केजरीवाल सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे न केवल पढाई में बल्कि उसके साथ-साथ हर क्षेत्र में अव्वल खड़े है| अपनी इसी प्रतिभा के दम पर ये बच्चे देश को नंबर.1 बनायेंगे। (वार्ता)
Published : 30 December 2022, 6:58 PM IST
Topics : अव्वल उपमुख्यमंत्री नयी दिल्ली पढ़ाई बच्चे मनीष सिसोदिया स्कूल
No related posts found.