Child Marriage Crackdown: बाल विवाह के खिलाफ यहां कसा गया शिकंजा, पुलिस ने 2170 लोगों को किया गिरफ्तार

भारत के उत्तरपूर्वी के सबसे प्रसिद्ध राज्य असम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बाल विवाह को रोकने के लिए चल रही व्यापक मुहिम के तहत पुलिस ने एक दिन में 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 February 2023, 11:27 AM IST
google-preferred

गुवाहाटी: भारत के उत्तरपूर्वी के सबसे प्रसिद्ध राज्य असम से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बाल विवाह को रोकने के लिए शुक्रवार को शुरू की गई व्यापक मुहिम के तहत पुलिस ने अब तक 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में 52 पुजारी और बाल विवाह में शामिल काजी हैं। सबसे ज्यादा धुबरी, बारपेटा, कोकराझार और विश्वनाथ जिलों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बात की जानकारी असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक बाल विवाह के मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने बताया, "बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़ गए हैं। आज सुबह तक पुलिस ने राज्य भर में 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया था और यह और बढ़ेगा।" 

असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा था कि, राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज किए गए हैं।

डीजीपी सिंह ने आगे बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया था क्योंकि उन्हें इनपुट मिले थे कि राज्य में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहा है।

Published : 
  • 4 February 2023, 11:27 AM IST

Advertisement
Advertisement