
गुजरात: भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सीनियर IAS पंकज जोशी को स्थानांतरण और पदोन्नति के साथ गुजरात सरकार के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज जोशी का कार्यकाल अक्टूबर 2025 को पूरा होगा।
सीनियर आईएएस पंकज जोशी गुजरात के मुख्य सचिव नियुक्त#Pankajjoshi #Gujarat #IAS @pankajjoshiias pic.twitter.com/giKqK4n1bs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 24, 2025
राज्य के मुख्य आईएएस सचिव राज कुमार 31 जनवरी को भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर हो रहे हैं।
कौन हैं पंकज जोशी?
पंकज जोशी उत्तराखंड राज्य से हैं जो भारतीय सिविल सेवा आईएएस के 1989 बैच में गुजरात कैडर में शामिल थे। इससे पहले भी पंकज जोशी सीएमओ में एसीएस के पद पर काम कर चुके हैं। साथ ही वे वित्त विभाग, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल विभाग के एसीएस के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा पंकज जोशी प्रांतीय कलेक्टर से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक बन रहे हैं। उन्होंने सूरत कलेक्टर और सूरत आयुक्त के रूप में कार्य किया है।
Published : 24 January 2025, 1:54 PM IST
Topics : ChiefSecretaryofGujarat DynamiteNews gujaratnews IASPankajJoshi PankajJoshiappointedChiefSecretary SeniorIAS