CM Yogi in Mirzapur: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे मिर्ज़ापुर, विंध्यवासिनी माता के धाम में किया दर्शन-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यहां मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा निर्माणाधीन विंध्य गलियारे के कार्यों का निरीक्षण किया।

Updated : 10 March 2023, 7:48 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यहां मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचकर दर्शन पूजन किया तथा निर्माणाधीन विंध्य गलियारे के कार्यों का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ ने विंध्यवासिनी माता के धाम में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां लक्ष्मी स्वरूपा माता विंध्यवासिनी की श्री सूक्त के मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विराजमान ऊर्ध्वमुखी महाकाली, महालक्ष्मी और महादेव के मंदिरों में भी शीश नवाया।

पूजा करने के बाद योगी ने यहां निर्माणाधीन विंध्य गलियारे (कॉरिडोर) के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके जमालपुर प्रखंड के ओखा गांव स्थित पैतृक आवास पहुंचे। उन्होंने जल शक्ति मंत्री से बात कर सोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर अपराह्न ढाई बजे जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर पहुंचे। सिंह की माता का देहांत 97 वर्ष की उम्र में होली के दिन बुधवार दोपहर में हो गया था। वह पिछले एक साल से बीमारी से पीड़ित थीं।

Published : 
  • 10 March 2023, 7:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement