हिंदी
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गहलोत अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे।
मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) चल रहा है।’’
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है। गहलोत ने कहा, ‘‘अंडरकरंट का हमारा दावा ठोस है।’’
राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
Published : 25 November 2023, 2:01 PM IST
Topics : अशोक गहलोत कांग्रेस जयपुर जोधपुर मतदान मुख्यमंत्री
No related posts found.