Chhattisgarh: नारायणपुर में दुर्घटनावश सुरक्षा बल के जवान सर्विस हथियार से चली गोली, एक घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 November 2023, 1:15 PM IST
google-preferred

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड के आरक्षक जयराम से दुर्घटनावश गोली चल गई। घटना में जवान घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि आज ओरछा थाना से डीआरजी के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में गश्त अभियान चला रहा था तब जयराम के हथियार से गोली चल गई। इस घटना में उसकी उंगलियों में चोट पहुंची है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को ओरछा के अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों समेत 20 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।

Published : 
  • 9 November 2023, 1:15 PM IST

Related News

No related posts found.