हिंदी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अपने दोस्त संग घूमने गयी एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ चार दरिंदों द्वारा सामूहिक दुषकर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 14 वर्षीय आदिवासी लड़की को अगवा कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज घटना की जांच शुरू कर दी है।
आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान दौरान चार अज्ञात लोगों ने लड़की के दोस्त को धमकाकर मौके से भगा दिया। आरोपी किशोरी को अगवा कर सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा का कहना है कि किशोरी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि वह बीते रविवार को जब अपने एक मित्र के साथ सैर पर गई थी, तब चार आरोपियों ने उन दोनों को घेर लिया था। लड़की के मुताबिक आरोपियों ने उसके मित्र को धमकाकर वहां से भगा दिया।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपी उसे किसी अज्ञात और सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने की उसकी मदद की।
बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इश घटना की जानकारी दी। बाद में लड़की की सूचना के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Published : 24 November 2020, 10:56 AM IST
Topics : Chhatisgarh gangrape आदिवासी लड़की कबीरधाम गैंगरेप छत्तीसगढ़ नाबालिग पुलिस सामूहिक दुष्कर्म
No related posts found.