छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग धमाके में शामिल रहे चार नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सुरक्षा बल के एक जवान की मृत्यु हो गई थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 December 2023, 5:13 PM IST
google-preferred

कांकेर:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सुरक्षा बल के एक जवान की मृत्यु हो गई थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को चार नक्सलियों मुकुंद नरवास (45), जग्गू राम आंचला (45), अर्जुन पोटाई (26) और दशरथ दुग्गा (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 14 तारीख को परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार राय की मृत्यु हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस दल ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने आज चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Published : 
  • 16 December 2023, 5:13 PM IST

Related News

No related posts found.