
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सत्ताधारी दल कांग्रेस को यहां बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से भाजपा 55 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि अभी अंतिम परिणाम आने बाकी है और मतगणना जारी है।
#ElectionResults: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बढ़ रहीं मुश्किलें, रूझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े के पार
कुल सीटें: 90
BJP: 49
Congress: 39#ResultsOnDynamiteNews#AssemblyElections2023 pic.twitter.com/9yA6CdwSlf— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 3, 2023
चुनाव आयोग के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट पर भाजपा के विजय बघेल से 187 वोट से आगे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट पर कांग्रेस के थानेश्वर साहू से आगे हैं।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, सुरक्षाबल के जवान राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, जिनमें वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित जिले भी शामिल हैं।
राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत 76.31 प्रतिशत रहा।
डाईनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (दोनों कांग्रेस से) और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (भाजपा) समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला आज होगा।
Published : 3 December 2023, 12:08 PM IST
Topics : BJP 49 Seats Chhattisgarh Close Contest Congress 39 Seat Election Result कांग्रेस 39 सीट कांटे की टक्कर छत्तीसगढ़ भाजपा 49 सीट विधानसभा चुनाव