Bank Holidays: मार्च में बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको मार्च के महीने में बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है तो जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर

Updated : 1 March 2021, 10:35 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः  मार्च महीने में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो उससे बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

मार्च के महीने में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें चार रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है। बैंक की छुट्टियों के हिसाब से ही आप अपने बैंक से जुड़े सभी काम करने की प्लानिंग करेंगे तो कई असुविधा से बच पाएंगे आप।

देखिए छुट्टियों की लिस्ट

5 मार्च 2021: इस दिन चापचर कुट है। इस दिन मिजोरम में बैंकों का अवकाश रहेगा।

7 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

11 मार्च 2021: इस दिन महाशिवरात्रि है। इस दिन गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

13 मार्च 2021: इस दिन दूसरा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

14 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

21 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

22 मार्च 2021: इस दिन बिहार दिवस है। इस दिन केवल बिहार राज्य में बैंकों का अवकाश रहेगा।

27 मार्च 2021: इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

28 मार्च 2021: इस दिन रविवार होने के कारण बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

29 मार्च 2021: इस दिन होली है। इस दिन गुजरात, मध्य प्रदेश, ओड़िशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय और हिमाचल राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 मार्च 2021: बिहार राज्य में होली के मौके पर इस दिन भी छुट्टी रहेगी।

Published : 
  • 1 March 2021, 10:35 AM IST

Related News

No related posts found.