मैनपुरी में वृद्ध की मौत के बाद बवाल, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुलिस पर गंभीर आरोप, जानिये पूरा मामला

यूपी के मैनपुरी में पुलिस की बड़ी लापरवाही से परेशान परिजन वृद्ध का शव कलेक्ट्रेट पर रखकर कर न्याय की मांग कर रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 June 2024, 3:33 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: जनपद के थाना भोंगाव क्षेत्र में वृद्ध के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने से नाराज परिजन घायल वृद्ध को लेकर पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगाते रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

वारदात में घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव को कलेक्ट्रेट पर रख कर हंगामा शुरू कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हिमायुपुर निवासी सत्यपाल के साथ 18 जून को नाली के विवाद को लेकर विपक्षियों ने मारपीट कर दी।  इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

 जिसके बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर शव रखकर हंगामा काटा और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Published : 
  • 24 June 2024, 3:33 PM IST

Related News

No related posts found.