Chandrayaan-3 Safe Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दिल्ली में विशाल यज्ञ, जानिये पूरा अपडेट

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 23 August 2023, 12:28 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने  कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा।

उसने कहा कि संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह यह यज्ञ किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ‘‘ चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। यह नयी दिल्ली में ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर में आर्य समाज मंदिर में 23 अगस्त को प्रात: साढ़े सात बजे किया जाएगा।’’

Published : 
  • 23 August 2023, 12:28 PM IST

Related News

No related posts found.