हिंदी
चंडीगढ़/नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद यह उनकी दूसरी शादी होगी। वह गुरूवार को चंडीगढ़ में बेहद परिणय सूत्र में बंधेंगे। 48 साल के भगवंत मान कल गुरूवार को चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

जानकारी के मुताबिक यह शादी समारोह बेहद सादा होगा और इसमें परिवार के कुछ ही लोग शामिल होंगे। इसमें आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के भी शामिल होने की उम्मीद है।
भगवंत मान ने अभी तक अपनी होने वाली दुल्हन डा. गुरप्रीत कौर के बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है। बताया जाता है कि मान की मां और बहन ने ही मान के लिए दुल्हन के रूप में डा गुरप्रीत कौर की तलाश की।
भगवंत मान का पहली पत्नी से चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है। भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। इस शादी से भगवंत मान के दो बच्चे हैं। 2015 में भगवंत और इंदरप्रीत का तलाक हो गया था। भगवंत मान की एक्स वाइफ इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं।
Published : 6 July 2022, 3:39 PM IST
Topics : चंडीगढ़ डा गुरप्रीत कौर दुल्हन पंजाब भगवंत मान मुख्यमंत्री शादी
No related posts found.