हिंदी
चंदौली: जनपद के एसपी ऑफिस में एसपी की नाक के नीचे की रिश्वतखोरी चल रही है। वहीं रिश्वत लेते हुए एक क्लर्क का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं जब वीडियो एसपी के सामने पहुंचा तो एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए क्लर्क को निलंबित कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के ऑफिस में तैनात क्लर्क विजय बहादुर सिंह का एक यातायात कर्मी से घूस लेने का वीडियो वायरल हो गया है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करके मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने बुधवार को क्लर्क पद पर तैनात विजय प्रताप सिंह को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यातायात विभाग में तैनात यातायत कर्मी से क्लर्क घूस के रूप में पैसा ले रहा है। वीडियो 50 से 55 दिन पुराना है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Published : 1 August 2024, 12:51 PM IST
No related posts found.