चंदौली: सैयदराजा नगर पंचायत की चेयरमैन रीता मद्धेशिया की इलाज के दौरान मौत, नगर में शोक की लहर

यूपी के चंदौली में सैयदराजा नगर पंचायत की चेयरमैन रीता मद्धेशिया का रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 July 2024, 12:48 PM IST

चंदौली: जनपद के सैयद राजा नगर पंचायत की अध्यक्षा रीता मद्धेशिया की वाराणसी में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर लगते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार साल 2023 में वह भाजपा के टिकट पर सैयदराजा नगर पंचायत की चुनाव लड़कर जीती थी।

बताया जा रहा कि  उनका उनका पिछले कई दिनों से वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष की मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा और सैयदराजा नगर के लोगों में मातम छाया हुआ है। 

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले उनकी गर्मी के वजह से तबीयत खराब हो गई थी। जिसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा था, तबीयत में सुधार होने के कारण वह घर आई थी। आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यू हो गयी।

Published :  1 July 2024, 12:48 PM IST