हिंदी
चंदौली: चहनिया ब्लॉक प्रमुख को लेकर आक्रोशित हुए बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं उन्होंने जिलाधिकारी पर भी सत्ता के दवाब में काम करने का आरो लगाया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उन लोगों को ब्लॉक प्रमुख द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव नहीं हुआ तो हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी पर भी सत्ता के दबाव में कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सैयदराजा विधायक के निर्देश पर प्रशासन सभी काम कर रहा है।
बीडीसी सदस्यों ने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं प्रदर्शन को देखकर डीएम ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आज 12 बजे रात तक निर्णय होने का आश्वाशन दिया है।
आपको बताते चलें कि चहनियां ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हलफनामा दिया था। जिसके बाद DM ने निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया था। 15 वें दिन क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलाधिकारी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी बात रखी।
Published : 1 August 2024, 4:12 PM IST
No related posts found.