
नई दिल्लीः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती होने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। CISF ने युवाओं के लिये अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (Assistant Sub Inspector) पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है और सहायक उप निरीक्षक के 519 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किया है।
आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2018 निर्धारित की गई है। इन पदों पर ऐसे उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान की स्नातक की डिग्री हो। यानी वह उम्मीदवार को ग्रेजुएट है वह इन पदों पर आवेदन के योग्य है। आवेदन के लिये अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ेंः तलाक प्रकरणः तेज प्रताप ने फिर मारी पलटी, अब ऐश्वर्या से तलाक को लेकर कही ये बात..
साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजर्मेंट. फिजिकल एफिशेंसी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिशेन के बाद किया जाएगा। उम्मीदवार को यह ध्यान देने की बात है कि उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म के साथ अपने डॉक्यूमेंट्स/सर्टिफिकेट्स की सेल्फ अटेस्टिड फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।
यह भी पढ़ेंः रेलवे ने एक बार फिर निकाली बंपर भर्तियां..जल्द करें आवेदन, मिलेगी आकर्षक सैलरी
लिखित परीक्षा 24 फरवरी 2019 को होगी। इसके नतीजे 18 मार्च 2019 को जारी किए जाएंगे। इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट www.cisf.gov.in पर लॉग इन कर सारी जानकारी जुटा सकते हैं।
Published : 29 November 2018, 8:22 PM IST
Topics : Assistant Sub Inspector CISF आवेदन आवेदन शुल्क ऑनलाइन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दिल्ली सरकारी नौकरी