
नई दिल्ली: रोजगार के अवसर बढ़ाने को लेकर लगातार बढ़ रहे दवाब के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसके विभिन्न विभाग डेढ़ साल में दस लाख नयी भर्तियां करेंगे।
सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसका ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आज सुबह हुई बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विभागों को 18 माह में कुल मिलाकर 10 लाख नए रोजगार देने को कहा है। इसका ब्योरा जल्द घोषित होगा।” (वार्ता)
Published : 14 June 2022, 6:18 PM IST
Topics : Anurag Thakur Central Government Govt Jobs अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार नौकरियां रोजगार विभाग सरकारी नौकरी