हिंदी
नई दिल्ली: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। हाई स्कूल और इंटर के छात्रों का परिणाम 20 मई के जारी किया जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक खास सर्कुलर जारी किया है। उसमें स्पष्ट लिखा है कि स्टूडेंट्स के डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए एक्सेस कोड बना दिया गया है। डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए 6 अंकों के एक्सेस कोड की जरूरत पड़ेगी।
इस तरह से चेक कर सकेंगे रिजल्ट:
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in या फिर cbseresults.nic.inपर जाएं।
होम पेज पर, CBSE 10th Result Direct Link' या 'CBSE 12th Result Direct Link' पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद एक लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे।
Published : 6 May 2024, 10:57 AM IST
No related posts found.