हिंदी
नयी दिल्ली: सीबीआई यहां सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भ्रष्टाचार के मामले में डॉक्टर और कुछ बिचौलिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के रडार पर आ गए थे।
छापेमारी अभी जारी है। अधिकारियों ने फिलहाल इस संबंध में और जानकारी साझा करने से इनकार किया।
Published : 30 March 2023, 4:28 PM IST
Topics : छापेमारी डॉक्टर नयी दिल्ली भ्रष्टाचार सफदरजंग अस्पताल सीबीआई
No related posts found.