सीबीआई ने रिटायर्ड रेलवे अधिकारी की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, जानिये पूरा मामला

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसर पर छापेमारी के दौरान 17 किलोग्राम सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 January 2023, 3:18 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भुवनेश्वर में रेलवे के एक सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के परिसर पर छापेमारी के दौरान 17 किलोग्राम सोना और 1.57 करोड़ रुपये नकदी जब्त की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन जनवरी को मामला दर्ज किया था। जेना पिछले साल नवंबर में सेवानिवृत्त हुए थे।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने भुवनेश्वर में जेना के परिसरों की तलाशी ली थी। उन्होंने कहा कि तलाशी में 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 17 किलोग्राम सोना और आभूषण (8 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के बीच), बैंक और डाकघर में जमा 2.5 करोड़ रुपये तथा बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज मिले।

Published : 
  • 17 January 2023, 3:18 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement