हिंदी
नई दिल्ली/मुंबई: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल में बंद ‘गैंगस्टर’ छोटा राजन के सहयोगी संतोष महादेव सावंत को सिंगापुर से मुंबई हवाई अड्डा पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह 18 साल से फरार था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इंटरपोल ने सावंत के सिंगापुर से रवाना होने के बारे में एजेंसी को जानकारी दी थी। सावंत के खिलाफ 2012 में रेड नोटिस जारी किया गया था।
एक सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि सुनवाई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए सावंत की ओर से सक्षम अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया गया। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी को सिंगापुर से मुंबई हवाई अड्डा पर उतरते समय, आव्रजन ब्यूरो, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने पकड़ लिया। बाद में, आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने सावंत को सीबीआई को सौंप दिया।
प्रवक्ता के अनुसार सावंत को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जहां सावंत को दो मई, 2023 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राजन के करीबी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर, 2005 को एक बिल्डर से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में एक मामला दर्ज किया था।
Published : 20 April 2023, 9:46 AM IST
No related posts found.