हिंदी
मेरठ/नईदिल्ली: दो लाख का इनामी और कुख्तात गौतस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दोनों शातिर गौतस्करों को असम पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, इसी दौरान दोनों कुख्यात पुलिस को चकमा देने में सफल रहे और पुलिस चंगुल से छूटकर फरार हो गये। बाद में पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।
मेरठ पुलिस गो-तस्कर अकबर बंजारा की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की तैयारी में थी। मारे गये दोनों भाई यूपी के कई जिलों समेत कई राज्यों के साथ ही असम से बंगलादेश तक गोमांस सप्लाई करते थे।
इन दोनों कुख्यात गौतस्करों को मेरठ पुलिस ने एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों भाइयों को असम पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया, जहां मंगलवार को उनको कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन कोर्ट ले जाते वक्त दोनों भाई पुलिस से छूटकर भाग गए। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।
इन दोनों के खिलाफ यूपी समेत विभिन्न राज्यों में कई मुकदमे दर्ज थे। दोनों गोमांस सप्लाई करते थे। मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में गोमांस की तस्करी से इन कुख्यातों करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित कर ली थी। पुलिस दोनों को लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस द्वारा दोनों को पिछले हफ्ते मेरठ गिरफ्तार किया गया।
Published : 19 April 2022, 5:32 PM IST
No related posts found.