एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ केस, ससुरालियों पर पुलिस ने लगाई गंभीर धाराएं, जानें पूरा मामला

महराजगंज सदर कोतवाली के रामनगर में सात जून को एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला था। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद केस दर्ज किया गया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 June 2024, 2:15 PM IST
google-preferred

महराजगंजः सदर कोतवाली के रामनगर में सात जून को एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला था। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद केस दर्ज किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार पतरेंगवा टोला अरनहवा थाना सिंदुरिया निवासिनी शीला पुत्री सूरज राम की शादी वर्ष 2018 में राहुल पुत्र महेंद्र प्रसाद रामनगर महराजगंज के साथ हुई थी। मृतका शीला के भाई ने बताया कि यथासंभव दान दहेज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की गई थी। दो लाख रूपए की अतिरिक्त डिमांड के कारण ससुराल वाले हमारी बहन को मारते पीटते थे।

जब भी वह घर आती तो सारी बांते बताती थी। सात जून को ससुराल वालों ने बताया कि बीमारी से आपकी बहन मर गई। मौके पर पहुंचा तो दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी।

मैंने पुलिस बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद भी पुलिस ने जब ससुराल वालों पर केस दर्ज नहीं किया तो इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। तब जाकर केस दर्ज हुआ। 
इन पर दर्ज हुआ केस
मृतका के पति राहुल पुत्र महेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद (ससुर) पुत्र पतरू, सास उमा पत्नी महेंद्र, देवर रोहित, बाबा पतरू पर 498ए, 304 बी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

Published : 
  • 14 June 2024, 2:15 PM IST

Advertisement
Advertisement