Crime News: होटल में गई महिला कर्मचारी, अमेरिकी नागरिक ने उतारे अपने कपड़े, यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में 26 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 December 2023, 12:42 PM IST
google-preferred

ठाणे (महाराष्ट्र): पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में 26 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तुर्भे इलाके में स्थित होटल में हुई।

तुर्भे थाने के अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि जब 23 वर्षीय महिला होटल के एक अपार्टमेंट में दाखिल हुई, तो आरोपी ने अपने कपड़े कथित तौर पर उतार दिए और उससे यौन संबंध बनाने को कहा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता बाद में शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद शनिवार रात को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के निवासी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

Published : 
  • 10 December 2023, 12:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement